टेबल पंखे [Table Fan] बनाने का व्यापार|

Electric table fan को सामान्य बोलचाल की भाषा में टेबल पंखा  भी कहा जाता है | और यह ऑफिस, घरों, दुकानों एवं अन्य व्यापारिक संस्थानों में उपयोग में लायी जाने वाली एक सामान्य सा बिजली से चालित उपकरण है | टेबल पंखे का मुख्य काम कूलर इत्यादि की तरह ही हवा फेंककर वातावरण में ठंडक फैलाने का होता है इसलिए इसका उपयोग भी गर्मियों के मौसम में ही बहुतायत तौर पर देखा जा सकता है |

चूँकि एक Table Fan हवा फेंकता रहता है जिससे शरीर में गर्मी के कारण उत्पन्न पसीने को सूखने में मदद मिलती है और शरीर में ठंडक का आभास होता है | यद्यपि एक टेबल पंखे को विभिन्न Sweep Sizes जैसे 200, 300, 400 mm का बनाया जाता है लेकिन इन आकारों में सबसे अधिक प्रचलित आकार 400 mm है | अर्थात कहने का आशय यह है की इस आकार के टेबल पंखे बाज़ार में अधिक बिकते हैं इसलिए इनकी Manufacturing भी अन्य Table fans के मुकाबले अधिक होती है |

Table Fan making-business

Table Fan बनाने का व्यापार क्या है

Table fan गर्मी के मौसम में सामान्य जन द्वारा गर्मी से निजात पाने के लिए घरों, कार्यालयों, दुकानों एवं अन्य व्यवसायिक संस्थानों में उपयोग में लाया जाता है | Table Fan को हवा फेंकने वाला एक इलेक्ट्रिक उपकरण या यंत्र कह सकते हैं | इस प्रकार के पंखो की खास विशेषता यह होती है की उन्हें एक खास दिशा दी जा सकती है अर्थात हवा का रुख मनमुताबिक दिशा की ओर किया जा सकता है | इसके अलावा Portable Fan को आसानी से एक स्थान से दुसरे स्थान पर स्थान्तरित किया जा सकता है |

बस यही कारण है की एक Table fan को पूरे घर के अन्दर आवश्यकतानुसार उपयोग में लाया जा सकता है | किसी छोटी जगह को ठंडा करने के उद्देश से इनका उपयोग उपयुक्त माना जाता है | जब किसी उद्यमी द्वारा लोगों की इसी आवश्यकता की पूर्ति के मद्देनज़र व्यवसायिक तौर पर Table fan बनाने का काम किया जाता है तो यह Table Fan manufacturing business कहलाता है |

टेबल पंखे के बिकने की संभावना

यद्यपि गर्मियों में शीतलता प्रदान करने वाले अर्थात हवा देने वाले इलेक्ट्रिक उपकरण Table fan के अलावा और भी जैसे Roof Fan, Cooler, Air conditioner इत्यादि और भी हैं | लेकिन चूँकि इसकी कुछ मुख्य विशेषता होती है जैसे इसको आसानी से इधर उधर आवश्यकतानुसार स्थानांतरित एवं हवा को मनमुताबिक दिशा दी जा सकती है | इसके अलावा कूलर इत्यादि के मुकाबले सस्ता होने के कारण लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है |

यही कारण है की वर्तमान में कार्यालयों, घरों, दुकानों में गर्मी के मौसम में शीतलता हेतु इसका उपयोग किया जाता है | लेकिन Table Fan का उपयोग ग्रामीण भारत में बहुतायत तौर पर किया जाता है इसका एक मुख्य कारण यह भी हो सकता है की कच्चे मकानों में छत के पंखे को टांगने के लिए उपयुक्त जगह नहीं होती | अर्थात कहने का आशय यह है की कम ऊंचाई वाले मकानों, दुकानों में सामान्य तौर पर Table fan का ही उपयोग किया जाता है |

एक आंकड़े के मुताबिक कुल उपयोग में लाये जाने वाले Table Fans की संख्या में से 50% table fans ऐसे होते हैं जो किसी बड़ी कंपनी अर्थात ब्रांड जैसे USHA, Orient, Crompton इत्यादि के होते हैं जबकि बाकी 50% Small Scale Industries के अंतर्गत आने वाली इकाइयों से सम्बन्धित होते हैं |

कहने का आशय यह है की छोटे उद्यागों द्वारा उत्पादित Table Fans भी बाज़ार में विद्यमान होकर लोगों की पंखे सम्बन्धी आवश्यकता की पूर्ति कर रहे हैं, स्थानीय बाज़ार की मांग को ध्यान में रखते हुए Table Fan manufacturing business में और छोटे उद्योगों के लिए अवसर विद्यमान है | पंखे बनाने का काम एवं कूलर बनाने का काम ग्राहकों की लगभग एक जैसी आवश्यकता की पूर्ति हेतु किया जाता है |

टेबल पंखा बनाने के लिए मशीनरी और कच्चा माल

Table Fan Manufacturing business में विभिन्न प्रकार के मशीनरी एवं उपकरणों का उपयोग किया जाता है | जिनकी संभावित लिस्ट कुछ इस प्रकार से है |

  • Lathe machine Ind
  • स्वचालित Coil winding machine
  • ड्रिलिंग मशीन
  • Bench Grinder
  • फ्लाई प्रेस
  • बेकिंग एवं वार्निशिंग के लिए Impregnation chamber |
  • एयर कम्प्रेसर के साथ Spray painting
  • Oven
  • Portable drilling machine
  • हस्तचालित उपकरण, टैंक इत्यादि |

Testing Equipments इत्यादि की लिस्ट इस तरह से है |

  • हाई वोल्टेज AC टेस्ट उपकरण |
  • DC megger tester |
  • केल्विन ब्रिज |
  • wattmeter Ammeter, voltmeter, frequency meter, P F Meter, इत्यादि के साथ Test Panel |
  • Anemometer
  • मल्टीमीटर
  • Tachometer
  • Air delivery Test Chamber

Table Fan Manufacturing business में प्रयुक्त किया जाने वाले कच्चे माल की लिस्ट इस प्रकार से है |

  • कास्टिंग बेस (Casting Base)
  • लैमिनेसन
  • Super Enameled कॉपर की तार |
  • MS Shaft
  • Bush
  • Front and Real Guard
  • पंखे के ब्लेड |
  • Oscillation mechanism
  • रोटरी |
  • Resistance Wire with porcelain base
  • Spreading ring
  • Supply chord
  • पेंट एवं वार्निश |
  • पैकेजिंग सामग्री |

बनाने की प्रक्रिया (Table Fan Manufacturing Business):

सर्वप्रथम table fan manufacturing business में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल जैसे Base casting stamping, cover Super Enameled Copper wire Rotary switch, Guard, Fan resistance wire, Blade इत्यादि बाज़ार से खरीद लिया जाता है | उसके बाद Coil winding machine की मदद से इच्छित घुमाव के आधार पर Coil winding की जाती है | जिन्हें मोटर के Starrer Grooves में और shedding rings को समबन्धित Pole Shoe में फिट कराया जाता है |

उसके बाद मोटर में वार्निश करने की क्रिया को अंजाम दिया जा सकता है | Stator end covers को  fitting rotor, rotary switches द्वारा फिक्स किया जाता है |

Rotor Shaft के साथ पंखे की ब्लेड फिट की जाती हैं | उसके बाद पंखे की ब्लेड को fan blade Guard अर्थात बाहर की जाली के अन्दर लगाया जाता है | ता यूँ कहें की ब्लेड के बहार सुरक्षा हेतु जाली लगाई जाती है | उसके बाद पंखे के निचले हिस्से अर्थात बेस में रेगुलेटर फिट किये जाते हैं | oscillation apparatus फिट करने के बाद पंखे को बिजली से कनेक्ट किया जा सकता है | लेकिन उद्यमी को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा की Table Fan Manufacturing  BIS द्वारा निर्धारित IS 555:1979 तय मानकों के अनुरूप होना चाहिए |

यह भी पढ़ें

Leave a Comment