भारतीय महिला बैंक की महिलाओं के लिए विशेष ऋण योजनाएँ।

भारतीय महिला बैंक के बारे में:

भारतीय महिला बैंक, बैंकिंग उद्योग में  देश का पहला ऐसा बैंक है, जिसका गठन  विशेषतः महिलाओं में आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु किया गया है। इस बैंक का गठन 5 अगस्त 2013 को हुआ था। जबकि बैंक ने अपने बिज़नेस की शुरुआत 22 अगस्त 2013 से की थी। और इसके अलावा बैंक को Reserve Bank of India से बैंकिंग का लाइसेंस सितम्बर 2013 में मिला था। 2013 में शुरुआत होने के बावजूद, इतने कम समय में अभी बैंक की विभिन्न राज्यों एवं शहरों में, 100 से ज्यादा शाखाएं क्रियान्वित हैं।

यदि आप एक महिला हैं, और खुद का कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। या फिर आप पहले से ही कोई व्यवसाय कर रहे हैं, और उसे आगे बढाने में आपको फण्ड की कमी महसूस हो रही है। तो ऐसे में भारतीय महिला बैंक आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है।क्योंकि आप चाहें तो इस बैंक से ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यद्यपि कोई महिला भारतीय महिला बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत कैसे आवेदन कर सकती है, इस विषय पर हम विस्तृत जानकारी एक अलग से लेख के माध्यम से देने का प्रयत्न करेंगे। अभी इस बैंक द्वारा महिलाओं को ऋण देने के उद्देश्य से शुरू की गई कुछ योजनाओं के बारे में संक्षिप्त तौर पर जानने का प्रयत्न करते हैं।      

हालंकि बैंक सभी वर्ग, समूहों की  महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करने पर ध्यान केंद्रित करता है। लेकिन भारतीय महिला बैंक का मुख्य लक्ष्य आर्थिक रूप से उपेक्षित, वंचित, भेदित, और बैंक सेवाओं से रहित, ग्रामीण और शहरी महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करने से है। भारतीय महिला बैंक महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास इत्यादि के लिए ट्रेनिगं कार्यक्रम भी आयोजित कराता है। इस बैंक ने महिलाओं में उद्यम को प्रोत्साहित करने और उनके जीवनस्तर में सुधार लाने हेतु  कुछ Schemes शुरू की हैं। जिनका संक्षेप में विवरण निम्नलिखित है।

भारतीय महिला बैंक की ऋण योजनाएँ

1. भारतीय महिला बैंक की BMB Shringaar Scheme:

  • BMB Shringaar Scheme के अंतर्गत उन महिलाओं को लोन उपलब्ध कराया जायेगा जो महिलाएं ब्यूटी पार्लर/saloon/ स्पा का business करना चाहती हैं।
  • बैंक द्वारा अपना Parlor खोलने के लिए असिस्ट किया जायेगा।
  • यह लोन अपनी दुकान खरीदने या बनाने, उपकरण खरीदने, नित्य प्रतिदिन के खर्चो हेतु दिया जायेगा।
  • भारतीय महिला बैंक की इस स्कीम के अंतर्गत दिया जाने वाला लोन जमानत मुक्त लोन होगा।
  • बैंक का इस बिज़नेस में बड़े नामो जैसे नेचुरल, केबिन केयर और लक्मे लिमिटिड के साथ tie up है।
  • लोन को चुकता करने की अवधि 7 वर्ष तय की गई है।
  • आवदेनकर्ता की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिक से अधिक 60 वर्ष होनी चाहिए।

2. BMB Annapurna Loan :

  • BMB Annapurna Scheme के अंतर्गत उन महिलाओं को लोन उपलब्ध कराया जायेगा, जो Food Catering का business करना चाहती हैं।
  • Food Catering का बिज़नेस स्थापित करके महिलाएं अपने ग्राहकों को टिफ़िन सेवा या लंच पैक्स बना के बेच सकती हैं।
  • भारतीय महिला बैंक की इस स्कीम के अंतर्गत लोन को चुकता करने की अवधि 3 वर्ष तय की गई है।
  • आवदेनकर्ता की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • जमानत मुक्त लोन।

3. BMB Kitchen Modernization Loan

  • भारतीय महिला बैंक की इस स्कीम के तहत कामकाजी महिलाओं और गृहणियों दोनों को लोन दिया जायेगा।
  • रसोईघर में इलेक्ट्रनिक उपकरणों एवं बर्तन खरीदने हेतु इस लोन की अवधारणा की गई है।
  • यह लोन लेके कोई भी महिला अपने रसोईघर हेतु इलेक्ट्रॉनिक सामन, बर्तन एवं किचन फर्नीचर खरीद सकती हैं।
  • इस स्कीम के तहत कम से कम 50000 और अधिक से अधिक 5 लाख रूपये का लोन दिया जायेगा।
  • आवदेनकर्ता की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक कामकाजी महिलाओं की 60 और गृहणियों की 55 वर्ष होनी चाहिए।
  • लोन को चुकता करने की अवधि 7 वर्ष तय की गई है।

4. BMB Parvarish :

  • यह लोन महिलाओं को बच्चों के लिए डे केयर स्थापित करने और उसके उपकरण इत्यादि खरीदने हेतु दिया जायेगा ।
  • आवदेनकर्ता की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 55 वर्ष होनी चाहिए।
  • लोन को चुकता करने की अवधि 5 वर्ष तय की गई है।
  • भारतीय महिला बैंक की इस स्कीम के अंतर्गत दिया जाने वाला ऋण जमानत मुक्त होगा।

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment