टैन (TAN) क्या है | ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें | TAN Online Apply.

TAN online apply करने के लिए PAN Card होना अनिवार्य है | TAN यानिकी Tax Deduction Account Number भी  India में PAN Card की तर्ज पर  Income tax department द्वारा जारी किया जाता है | लेकिन इसमें सिर्फ फर्क यह है की Tax Deduction Account Number सभी को नहीं केवल उनको जारी किया जाता है जो व्यक्ति, कंपनियां या फर्म Income tax department की तरफ से Tax काटते हैं या फिर Tax लेते हैं |

उदाहरणार्थ: जैसे उद्यमी या कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को दिया जाने वाले वेतन पर TDS काटा जाता है तो कंपनी Deductor और जिस कर्मचारी का TDS काटा जायेगा वह Deductee कहलायेगा | इस स्थिति में चूँकि कंपनी Income tax Department के Behalf पर TDS काटने का काम कर रही है, इसलिए कम्पनी के पास TAN होना अनिवार्य है |

इसलिए जब भी कोई उद्यमी कोई बिज़नेस करके किसी व्यक्ति को अपने कर्मचारी के रूप में नियुक्त करने की सोचता है, तो यह बेहद जरुरी हो जाता है की वह TAN के लिए Apply करे | ताकि भविष्य में उसे परेशानियों का सामना न करना पड़े | आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272BB(1)  के अंतर्गत यदि कोई Eligible व्यक्ति, कंपनी, फर्म TAN Obtain नहीं करती है, या गलत TAN Quote करती है, तो उस पर रूपये 10000 तक की Penalty का प्रावधान है |

टैन (TAN) क्या होता है:

जैसा की हम प्रथम लाइन में बता चुके हैं की TAN का Full Form Tax Deduction Account Number  होता है, लेकिन बहुत सारे लोगों द्वारा इसे Tax Collection Account Number भी कहा जाता है | इसलिए कभी यदि आप यह नाम भी सुनें तो समझ लेना की TAN के बारे में बात हो रही है, TAN भी PAN की तरह 10 digits का वर्णों और संख्याओं से बना हुआ अर्थात Alpha Numeric नंबर होता है | यह उन सभी व्यक्तियों को लेना पड़ता है जो किसी व्यक्ति का TDS काटते हैं, या फिर Income tax के behalf पर TCS लेते हैं |

यदि हम TAN के ढाँचे की बात करें तो इसके प्रथम चार digit शब्दों अर्थात वर्णों में होते हैं, उसके बाद पांच digit संख्यात्मक, तथा अंतिम digit फिर से वर्णाक्षर में होता है | प्रथम तीन वर्णाक्षर आयकर विभाग के अधिकार क्षेत्र के कोड अर्थात शहर एवं राज्य को इंगित करते हैं, चौथा वर्णाक्षर किसी कंपनी, फर्म, व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर को इंगित करता है | उसके बाद के पांच संख्याएं एवं एक वर्ण TAN को Unique बनाने में मदद करते हैं |

उदाहरणार्थ: श्रीमान राकेश जो दिल्ली से हैं, उनका TAN कुछ इस तरह से होगा |
DEL     R      00001   E

टैन नंबर की आवश्यकता किन किन को हो सकती है

TAN की Requirement बिज़नेस की उन सभी Entities को हो सकती है जो अपने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान या फिर किसी भी व्यक्ति, फर्म, कंपनी को Commission का भुगतान करते हैं |

  • केन्द्रीय / राज्यीय / स्थानीय प्राधिकरण
  • वैधानिक स्वायत्तशासी निकाय
  • कंपनी/कंपनी शाखा/ डिवीज़न
  • व्यक्तिगत / हिंदू अविभाजित परिवार(कर्ता)
  • एकल स्वामित्व व्यवपार की शाखाएं |
  • व्यक्तियों की एसोसिएशन/फर्म/ ट्रस्ट

TAN Online apply करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है |

  • आवेदक कर्ता के पास Pan Card होना अनिवार्य है |
  • यदि आवेदन कर्ता के पास पहले से TAN है तो उसे Apply नहीं करना चाहिए, क्योकि दो TAN होना गैरकानूनी है |यद्यपि Deductor/collector के बिज़नेस की भिन्न भिन्न शाखाएं/डिवीज़न अलग अलग TAN के लिए Apply कर सकती हैं |
  • यदि कोई व्यक्ति TAN में correction अर्थात सुधार कराना चाहता है तो यह प्रक्रिया भी वह इस लिंक पर जाकर Online कर सकता है |
  • यदि किसी व्यक्ति/उद्यमी के पास एक TAN से अधिक है तो उसे किसी एक TAN जो वह पहले से Use करते आ रहा हो, को उपयोग में लाना चाहिए | और अन्य को Cancel कराने की Request Income tax department को भेज देनी चाहिए | TAN Cancellation Form NSDL की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है |

टैन ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें (TAN Online apply process):

India में सरकारी कामों को पूर्ण करने के लिए दफ्तरों के आगे लाइन लगाना कोई नई बात नहीं है | अभी भी बहुत सारी प्रक्रियाएं ऐसी हैं, जिनमे व्यक्ति को घंटों लाइन पर खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ता है | यही सब TAN (Tax Deduction Account Number) apply करने के लिए भी होता था | लेकिन अब खुशखबरी यह है की उद्यमी द्वारा TAN के लिए Online भी Apply किया जा सकता है |

TAN online apply facility शुरू होने का मतलब यह कतई नहीं है की Offline Mode के माध्यम से apply नहीं किया जा सकता बल्कि यदि व्यक्ति/उद्यमी चाहे तो Offline भी Apply कर सकता है | लेकिन जब यह काम घर बैठे Online हो सकता है तो भला कोई क्यूँ NSDL (National Securities Depository Ltd.) दफ्तर के चक्कर लगाना चाहेगा | तो आइये जानते हैं TAN के लिए Online apply करने के लिए कौन कौन से Step अपनानाने पड़ेंगे |

First Step:  TAN Online apply करने के लिए सर्वप्रथम व्यक्ति/उद्यमी को NSDL की Website पर जाकर TAN Online Form भरने सम्बन्धी दिशानिर्देश पढने होंगे | Guidelines पढने के लिए यहाँ Click करें |

Second Step: उसके बाद व्यक्ति या उद्यमी Registration सम्बन्धी Instructions के लिए यहाँ Click कर सकता है |

Third Step:  अब यदि व्यक्ति या उद्यमी ने TAN online apply करने सम्बन्धी Guidelines एवं Instructions पढ़ लिए हों, तो अगला Step इस NSDL Page पर जाकर TAN apply हेतु Form 49 B भरने का है |

Step Four: TAN Online apply करने के लिए चौथा Step भुगतान सम्बन्धी है, व्यक्ति या उद्यमी को मात्र 63 रूपये का भुगतान TAN apply करने के लिए करना पड़ता है | NSDL द्वारा यह भुगतान करने के लिए विभिन्न विकल्प दिए गए हैं |

व्यक्ति या उद्यमी चाहे तो TIN Facilitation center पर जाकर Cash के तौर पर इस धनराशि का भुगतान कर सकता है |
Demand Draft या Cheque के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है, Cheque या Demand Draft ”NSDL-TIN” के नाम से होना चाहिए | Credit Card, Debit Card या Net-banking के माध्यम से तत्काल पेमेंट किया जा सकता है |

Step Five: Payment हो जाने के बाद आवेदक को एक acknowledgement receipt show होगी, जिसमे 14 digit का acknowledgement number,आवेदक का नाम, contact एवं Payment details इत्यादि Mention होगी | आवेदक को चाहिए की वह उस receipt को अपने कंप्यूटर में Save करे, और उसका एक प्रिंट आउट लेकर उसमे विधिवत हस्ताक्षर कर NSDL के दिए गए Address पर भेजे | TAN Online apply करने के 15 दिनों के अन्दर अन्दर वह दस्तावेज NSDL द्वारा दिए गए पते पर पहुँच जाना चाहिए |

Step Six: TAN online apply करने के सभी Step पूर्ण हो चुके हैं, अब जिन आवेदकों ने Net Banking/Debit Card/Credit Card का उपयोग करके Payment किया होगा | उनका TAN लगभग पांच दिनों में इ मेल पर भेज दिया जाता है | हालाँकि TAN Allotment Letter आवेदक कर्ता को तभी जारी किया जाता है जब हस्ताक्षरित Acknowledgement Receipt सम्बंधित दफ्तर में पहुँच जाती है | NSDL की वेबसाइट के माध्यम से Online TAN का Status भी Track किया जा सकता है |

Leave a Comment