टूथपिक [Toothpicks] बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें|

Toothpicks का उपयोग सामान्यतया भोजन करने के बाद दांतों के बीच जो भोजन के टुकड़े फंसे रह जाते हैं उन्हें निकालने के लिए किया जाता है | हालांकि toothpicks अनेकों प्रकार जैसे प्लास्टिक इत्यादि की भी हो सकती है लेकिन यहाँ पर हम Bamboo अर्थात बांस की लकड़ी से निर्मित Toothpicks की बात करेंगे |

वैसे तो इस प्रकार के उत्पाद अर्थात Toothpicks का उपयोग सामान्य तौर पर रेस्टोरेंट या रोड साइड ढाबों, होटलों एवं अन्य फ़ूड पॉइंट में किया जाता है | लेकिन चूँकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति और अधिक जागरूक एवं सचेत होते जा रहे हैं इसलिए उन्हें पता है की दांत में अटके हुए भोजन के अवशेष दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए, वर्तमान में अधिकतर तौर पर तो नहीं लेकिन कुछ घरों में भी लोग Toothpicks का उपयोग करने लगे हैं |

यह उत्पाद अधिक महंगा न होने के कारण भी हर प्रकार के लोगों की पहुंच में आसानी से आ जाता है लेकिन लोगों में जागरूकता न होने के कारण अभी इसका उपयोग कुछ संभ्रांत घरों, होटलों, रोड साइड ढाबों एवं अन्य फ़ूड पॉइंट्स तक ही सिमित है |

toothpicks manufacturing business

Toothpicks बनाने का व्यापार क्या है?:

Toothpicks को यदि हम वर्णित करेंगे तो हम पाएंगे की यह एक माचिस की तीली की तरह यह एक 2-3 इंच लम्बी एक छड़ी होती है इसका अग्रभाग नुकीला होता है अर्थात Toothpicks के अग्रभाग को नुकीला बनाया जाता है ताकि वह दांतों में फंसे भोजन के अवशेष निकालने में सक्षम हो सके | टूथपिक को अन्य सामग्री जैसे प्लास्टिक इत्यादि से भी बनाया जाता है लेकिन इन सबमे Bamboo अर्थात बांस की लकड़ी से निर्मित Toothpicks ज्यादा किफायती एवं वातावरण के भी अनुकूल होती हैं |

इसलिए इनका उपयोग होटलों, रोड साइड ढाबों, अन्य फ़ूड पॉइंट्स में भी किया जाता रहा है | वर्तमान में तो कुछ घरों में भी इस प्रकार की Toothpicks का उपयोग होता है | लोगों की इसी आवश्यकता के मद्देनज़र जब किसी उद्यमी द्वारा व्यवसायिक तौर पर टूथपिक बनाने का काम किया जाता है तो उसके द्वारा किया जाने वाला यह काम Toothpicks manufacturing business कहलाता है |

टूथपिक के बिकने की संभावनाएँ:

हालांकि हम यह बिलकुल भी नहीं कहना चाहेंगे की Toothpicks एक ऐसा उत्पाद है जिसकी आवश्यकता हर घर, परिवार में होती है लेकिन इतना जरुर कहना चाहेंगे की यह एक ऐसा उत्पाद है चाहे थोड़ी ही मात्रा में सही लेकिन इसका उपयोग पूरी दुनिया में किया जाता है इसलिए इससे जुड़े उद्यमियों को अपना उत्पाद बाहर देशों की तरफ निर्यात करने के भी पूरे अवसर विद्यमान हैं |

घर परिवार में Toothpicks का उपयोग होता हो या नहीं होता हो लेकिन हर प्रकार के होटल, रोड साइड ढाबों एवं फ़ूड पॉइंट्स में इनका इस्तेमाल बहुतायत तौर पर किया जाता है | रेस्टोरेंट इत्यादि में नैपकिन, पानी के जग, एवं गिलास के साथ Toothpicks का डिब्बा भी टेबल में देखने को मिल जायेगा |

कहने का आशय यह है की भले ही Toothpicks नामक यह वस्तु मनुष्य की अत्यंत आवश्यकता में साम्मिलित न हो लेकिन लोगों की बदलती जीवनशैली में इसका उपयोग बढ़ता ही रहा है | और आगे भी इसी तरह इसके उपयोग के बढ़ने के आसार लगाये जा सकते हैं |

बांस से ही टूथपिक क्यों बनाये जाते हैं

बांस से ही टूथ पिक बनाये जाने के निम्न फायदे होते हैं |

  • बांस अन्य पेड़ों की तुलना में जल्दी से विकसित होते हैं अर्थात प्लांटिंग के तीन चार साल बाद ये तैयार हो जाते हैं |
  • बांस का वृक्षारोपण करने के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है और इसकी खेती स्थानीय किसानों के कौशल पर आधारित होती है |
  • बांस को हर साल इस तरह से काटा जा सकता है की वहाँ पर फिर से बांस उग आये |
  • बांस भूमि के पुनरुत्थान के लिए उत्कृष्ट माना गया है और यह मिटटी को क्षरण से भी बचाता है |
  • बांस आसानी से उथले जड़ें फसलों के साथ intercropped किया जा सकता है।
  • बांस की पात्तियां और अन्य भाग जानवरों के चारे के काम आ सकती है |
  • बांस की लकड़ी अपेक्षाकृत नरम होती है इसलिए Toothpick बनाने के लिए आदर्श मानी जाती है |
  • Toothpicks बेहद कम मूल्य वाला उत्पाद है इसलिए इसको बनाने की प्रक्रिया भी अन्य उत्पाद जैसे बुनाई से उत्पादित उत्पादों के मुकाबले सरल एवं सहज है इसलिए सस्ते बांस की लकड़ी ही इसे बनाने के लिए आदर्श मानी जाती है |
  • पेड़ की लकड़ी के लिए बांस की लकड़ी को प्रतिस्थापित करना पर्यावरण की दृष्टि से वांछनीय है |

आवश्यक मशीनरी एवं उपकरण:

Bamboo Toothpicks बनाने के लिए अर्थात Toothpicks manufacturing business में उपयोग में लाया जाने वाला मुख्य कच्चा माल बांस की लकड़ी है | मशीनरी एवं उपकरणों की लिस्ट कुछ इस प्रकार से है |

  • क्रॉस कटाई मशीन
  • Bamboo Splitting Machine
  • Manual Splitter
  • Stick Slicing and making machine
  • छड़ी को साइज़ करने वाली मशीन
  • स्टिक लोशिंग
  • टूथ पिक मशीन
  • टूल एवं उपकरण

निर्माण प्रक्रिया (Manufacturing process of toothpicks):

सर्वप्रथम बांस को क्रॉस कटींग मशीन से काट लिया जाता है उसके बाद इस कटे हुए भाग को और पतले पतले भागों में विभाजित कर दिया जाता है | उसके बाद इन विभाजित किये हुए भागों को और 2 mtr diameter rods में विभक्त कर दिया जाता है | Toothpicks manufacturing process में उसके बाद बांस की इन रॉड को धूप में सूखा लिया जाता है |

उसके बाद इन बांस की रॉड को लम्बाई में काटा जाता है | उसके बाद इनके अग्रभाग को नुकीला बनाया जाता है और जब यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है तो Toothpicks को पैकेज करके कमाई करने के लिए बाज़ार में उतार दिया जाता है |

यह भी पढ़ें

Leave a Comment