फेसबुक के संस्थापक कितने अच्छे बिजनेसमैन हैं। उसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, की उन्होंने अपने सौ साल पुराने बंगले को तीन गुना फायदे में बेच दिया है।
आप शायद शंकित होंगे की 38 साल के मार्क जुकरबर्ग का सौ साल पुराना बंगला कैसे हो सकता है। लेकिन इसमें शंकित होने जैसी कोई बात नहीं है, क्योंकि उन्होंने इस सौ साल पुराने बंगले को आज से दस साल पहले ख़रीदा था।

2012 में दस मिलियन डॉलर में ख़रीदा था बंगला
जानकारी के मुताबिक जुकरबर्ग ने यह बंगला तब ख़रीदा था, जब उनकी कंपनी फेसबुक का आईपीओ निकला था। यह बंगला अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित था, तथा यह लगभग 7000 वर्ग फीट में फैला हुआ था। और मार्क जुकरबर्ग ने यह बंगला नवम्बर 2012 में दस मिलियन डॉलर जो भारतीय रुपयों में लगभग 80 करोड़ रूपये के बराबर थे, में ख़रीदा था।
उसके बाद इस बंगले साजो सज्जा में मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान ने इस बंगले पर करोड़ों डॉलर खर्च किये थे। लेकिन अब खबर आ रही है की, उन्होंने इस सौ साल पुराने बंगले को बेच दिया है।
शांत इलाके में स्थित था बंगला
बताया जा रहा है की मार्क जुकरबर्ग नेसैन फ्रांसिस्को में स्थित अपने इस बंगलो को बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। विज्ञापन में दी गई जानकारी के मुताबिक इस घर को वर्ष 1928 में बनाया गया था।
और इस घर की लोकेशन मिशन डिस्ट्रिक्ट और सैन फ्रांसिस्को में स्थित जकरबर्ग जनरल हॉस्पिटल और ट्रामा सेण्टर के नज़दीक बताई गई थी। जो की डोलेरस पार्क के पास एक बेहद शांत इलाके में स्थित था।
2022 में बंगलो को तिगुना फायदे में बेचा
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने अपने इस बंगलों को फेसबुक का आईपीओ आने के बाद ख़रीदा था। और वर्ष 2013 में उन्होंने और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने इस बंगले पर करोड़ों डॉलर खर्च भी किये थे। अब उन्होंने इस बंगलों को लगभग तिगुना फायदे में 250 करोड़ रुपयों में बेच दिया है।
टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए जकरबर्ग
हालांकि मार्क जुकरबर्ग फेसबुक, व्हाट्सएप्प, इन्स्टाग्राम जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों के कर्ता धर्ता हैं। लेकिन हाल ही में आईटी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट से ये कंपनियाँ भी अपने आपको नहीं बचा पाई हैं।
यही कारण है की कभी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल मार्क जुकरबर्ग भी नीचे खिसकर 17 वें स्थान पर पहुँच चुके हैं।
यह भी पढ़ें